बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं सारा तेंदुलकर, लेटेस्ट फोटो जीत लेंगी दिल ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में हैं सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से प्रशंसकों के दिल की धड़कने बढ़ाती रहती हैं ऐसा ही एक बार फिर उन्होंने किया है। सारा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने पिंक साड़ी पहनी हुई है इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्राइट कलर की ईयर रिंग्स और मांग टीका पहन रखा है। सारा की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है खूबसूरत स्माइल और उनकी सादगी देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। लगातार वह इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं सारा तेंदुलकर का नाम भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिलेशनशिप में होने का कई बार दावा किया जा चुका है। हालांकि, अब तक गिल और सारा की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है /