अमर उजाला
Sat, 9 November 2024
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं
सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली और भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई
इसके साथ ही सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए थे
सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका से पहले पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भी शतक जड़ा था
सैमसन की इस पारी के बाद उनकी पत्नी चारुलता रमेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सैमसन की तारीफ की। चारुलता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैमसन की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, हमेशा के मेरे पसंदीदा हीरो
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और दोनों टीमों के बीच रविवार को सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा
जब ह्यूज ने बॉथम को मगरमच्छों से बचाया, पढ़ें पूरी कहानी