संजू सैमसन के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड, जिससे दूर भागते हैं खिलाड़ी

अमर उजाला

Thu, 13 April 2023

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RR की टीम ने 3 रन से जीत हासिल की

Image Credit : IPL/BCCI

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन रवींद्र जडेजा का शिकार बने और इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए

Image Credit : IPL/BCCI

इसके साथ ही सैमसन एक अनचाहे रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए, जिसमें कोई भी बल्लेबाज शामिल नहीं होना चाहेगा

Image Credit : IPL/BCCI

सैमसन आईपीएल में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए सबसे अधिक बार बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटने वाले बल्लेबाज बन गए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते हुए संजू सैमसन 8 बार बिना कोई रन बनाए पवेलियन वापस लौटे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाने वाले शेन वार्न हैं, जो 7 बार शून्य पर आउट हुए हैं

Image Credit : IPL/BCCI

वहीं, स्टुअर्ट बिन्नी भी 7 बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आंखों में आंसू ला देंगी जलियांवाला बाग की ये तस्वीरें

Social Media
Read Now