अमर उजाला
Mon, 14 October 2024
कांग्रेस सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के साथ तस्वीर साझा की
दरअसल, शनिवार को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की रिकॉर्डतोड़ जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन तिरुवनंतपुरम लौटे
तिरुवनंतपुरम लौटने पर थरूर ने संजू सैमसन का गर्मजोशी से स्वागत किया। थरूर ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
सोमवार को मुलाकात के दौरान शशि थरूर ने सैमसन को नीले रंग का 'पोन्नाडा' भेंट किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ने के बाद तिरूवनंतपुरम लौटे सैमसन में नायक की तरह स्वागत करते हुए खुश हूं।
थरूर ने लिखा- मुझे उन्हें सम्मानित करने के लिए उपयुक्त भारत की नीली जर्सी के रंग का एक 'पोन्नाडा' मिला! भारत ने हैदराबाद टी20 में 297 रन बनाए थे
इसमें संजू सैमसन का योगदान 111 रन का रहा था। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था।
थरूर सैमसन के प्रबल समर्थक रहे हैं और केरल के इस सुपरस्टार के लिए कई बार ट्वीट कर चुके हैं। उन्हें टीम में शामिल नहीं करने पर थरूर लगातार टीम प्रबंधन पर सवाल उठाते रहे हैं।
ताहलिया मैक्ग्रा ने T20I में पूरे किए 1000 रन, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में किया ऐसा