अमर उजाला
Tue, 5 December 2023
टी20 विश्व कप 2024 में अब सात महीने का वक्त रह गया है। इसको लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है
इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया को लेकर दो पूर्व क्रिकेटर्स संजय मांजरेकर और इरफान पठान आमने-सामने आ गए
एक शो के दौरान मांजरेकर ने टीम को लेकर कहा- हम शायद विश्व कप के अंतिम चरण में थोड़ा अलग क्रिकेट खेल रहे हैं। जब कुछ आपके हाथ से निकल जाए, तो इसे सरल बनाएं।
मांजरेकर ने कहा- विराट कोहली को दिखाना होगा कि वह वर्तमान में खेल रहे युवाओं की तुलना में बेहतर विकल्प हैं और रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या से बेहतर टी20 बल्लेबाज और कप्तान हैं
पठान ने इसके उलट जवाब दिया और कहा- मुझे लगता है कि भारतीय टीम को अनुभव और युवाओं का सही मिश्रण होना चाहिए
पठान ने कहा- जब हमने 2007 में पिछला टी20 विश्व कप जीता था तो कई लोगों ने कहा था कि यह युवा और अनुभवहीन टीम है जिसने खिताब जीता, लेकिन ऐसा नहीं था
पठान ने कहा- उस टीम में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर खेल रहे थे। मैं और धोनी भी लगभग चार साल से टीम का हिस्सा थे। अजित अगरकर, युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी थे
पठान ने कहा- इसलिए आपको युवाओं के साथ अनुभव को जोड़ना होगा, खासकर उन परिस्थितियों के लिए जहां बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल हो जाती है
मांजरेकर ने 2007 के फाइनल को याद करते हुए कहा- मैं अनुभव से सहमत हूं, लेकिन अगर आपको टी20 विश्व कप की जीत याद हो तो जोगिंदर शर्मा ने हमारे लिए फाइनल जीता था
कोहली और रोहित दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है और इन दोनों ने अभी तक इस प्रारूप में अपने भविष्य को लेकर बीसीसीआई के साथ चर्चा नहीं की है
टीवी एक्ट्रेस के साथ लंदन घूम रहे शुभमन गिल