अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
इस बार आईपीएल ऑक्शन में कई ऐसे स्टार प्लेयर रहे जो नहीं बिके
इनमें आईपीएल के कंसिस्टेंट प्लेयर्स में शुमार तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का नाम भी शामिल है
आईपीएल में संदीप PBKS और SRH से खेल चुके हैं
बेस प्राइस 50 लाख रुपये होने के बावजूद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप ने कहा- मैं हैरान और निराश हूं। मुझे नहीं पता कि मैं क्यों अनसोल्ड रहा। मैं जिस भी टीम के लिए खेला मैंने अच्छा किया।
संदीप ने कहा- मुझे वास्तव में लगा था कि कोई टीम मेरे लिए बोली लगाएगी। सच कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।
संदीप ने कहा- यह भी नहीं पता कि कहां चूक हुई है। घरेलू क्रिकेट में मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। रणजी ट्रॉफी के आखिरी दौर में मैंने सात विकेट लिए थे। मैंने सैयद मुश्ताक अली में बहुत अच्छा किया।
संदीप का IPL में रिकॉर्ड प्रभावशाली है। संदीप ने अब तक 104 मैचों में 114 विकेट झटके हैं, उनका इकोनॉमी रेट 7.77 का रहा।
संदीप के नाम भुवनेश्वर के बाद सबसे ज्यादा पावरप्ले विकेट हैं। वह 2014 और 2020 के बीच प्रत्येक संस्करण में 12 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
संदीप के नाम IPL में सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट करने का रिकॉर्ड भी है। संदीप ने सात मौकों पर कोहली को आउट किया।
केएल राहुल को रिप्लेस कर सकते हैं ये पांच खिलाड़ी