अमर उजाला
Fri, 14 February 2025
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए काफी समय हो चुका है, लेकिन प्रशंसकों में उनका क्रेज अब भी बरकरार है
धोनी की पत्नी साक्षी ने वैलेंटाइन डे के मौके पर इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है
साक्षी हमेशा ही धोनी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं जो प्रशंसकों को दिल जीत लेती हैं और ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है क्योंकि इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं
माही और साक्षी ने कमाल का आउटफिट भी पहन रखा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस साक्षी के पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं
साक्षी ने कुछ और भी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं
धोनी आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी करनी शुरू कर दी हैं
तेंदुआ को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?