अमर उजाला
Sat, 29 July 2023
आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी परेशानियों में दिखे थे
उनके घुटने में चोट लगी थी और इसी चोट के साथ वह पूरा टूर्नामेंट खेले थे, मैच के दौरान धोनी लगड़ाते हुए चलते दिखते थे
अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद 42 साल के धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी
अब उनकी पत्नी साक्षी ने बताया कि धोनी की तबीयत कैसी है और क्या वह अगले सीजन में खेलते हुए दिख पाएंगे
साक्षी हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में पहुंची थीं, जहां फैंस ने उनसे माही के स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछे
34 साल की साक्षी से एक फैन ने पूछा- माही भाई कैसे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि थाला अच्छे से रिकवर कर रहे हैं
This browser does not support the video element.
साक्षी ने कहा- धोनी रिकवरी कर रहे हैं और फिलहाल रिहैब में हैं, इसका वीडियो भी सामने आया है
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि वह आईपीएल खेल रहे हैं
ऐसा माना जा रहा था कि 2023 सीजन उनका आखिरी सीजन होगा, लेकिन फाइनल जीतने के बाद धोनी ने फैंस को सरप्राइज दिया था
धोनी ने कहा था- इस साल फैंस ने मुझे काफी सपोर्ट किया और मैं उन्हें एक सीजन और खेलकर उनका आभार जताना चाहता हूं। यह मेरा उनके लिए गिफ्ट होगा
विश्व कप में नहीं दिखेंगे 2019 वर्ल्ड कप में खेलने वाले ये खिलाड़ी