अमर उजाला
Sun, 17 December 2023
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में आठ विकेट से हरा दिया
साई सुदर्शन ने नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने 52 रन की पारी खेली
साई सुदर्शन भारत के लिए अपने पहले वनडे में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए
सुदर्शन भारत के चौथे ओपनर हैं जिन्होंने डेब्यू वनडे में 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है
रॉबिन उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन बनाए थे
केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी
जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 2016 में फैज फजल ने नाबाद 55 रन बनाए थे
अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बरपाया कहर, वनडे में रचा इतिहास