अमर उजाला
Sun, 8 October 2023
विश्व कप में 1992 से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया जा रहा है, हम आपको अब तक के विजेताओं के बारे में यहां बता रहे हैं
न्यूजीलैंड के मार्टिन क्रो ने 1992 विश्व कप में 456 रन बनाए थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 221 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी लिए थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था
दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर ने 281 रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट लिए थे, वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे
सचिन तेंदुलकर ने 673 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा 26 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे
युवराज सिंह ने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट लिए थे, भारत चैंपियन बना था और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था
मिचेल स्टार्क 22 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे
केन विलियम्सन ने 578 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था
विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये चार टीमें, सचिन ने की भविष्यवाणी