युवराज और अंबाती के कमरे में चुपके से पहुंचे सचिन, होली के रंगों से किया सराबोर; Video

अमर उजाला

Fri, 14 March 2025

Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)
देश में आज होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। रंगों का खुमार न सिर्फ आम जनता पर चढ़ा बल्कि क्रिकेट जगत के तमाम सितारे भी लाल-पीले और गुलाबी रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं।
Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)
सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह और यूसुफ पठान भी शामिल हैं।
Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)

This browser does not support the video element.

शुक्रवार को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टा हैंडल से एक खास वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं।

Video Credit :
इस वीडियो में देखा जा सकता है सचिन सबसे पहले युवराज के कमरे में चुपके से पहुंचते हैं और फिर उन्हें रंग से सराबोर कर देते हैं।
Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)
इसके बाद वह अंबाती रायुडू को भी इसी तरह उनके कमरे से बाहर बुलाते हैं और उन पर अपने साथियों के साथ रंग डालते हैं।
Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)
इस वीडियो में सचिन के साथ पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान भी नजर आ रहे हैं। वह भी सचिन के साथ होली मनाते दिख रहे हैं।
Image Credit : sachintendulkar-instagram (videograb)
इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत ने भी होली मनाई।
Image Credit : LSG-X (Screengrab)
पंत को वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन के साथ मस्ती करते देखा गया।
Image Credit : LSG-X (Screengrab)

पुष्पा की भीड़ में छिपा है 'प्यार', क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now