परिवार संग कश्मीर पहुंचे सचिन, शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर इन दिनों परिवार के साथ 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले कश्मीर पहुंचे हैं कश्मीर की घाटी में ये उनका पहला दौरा है जिसकी वीडियो दिग्गज ने साझा की है फ्लाइट में सवार सचिन को खूबसूरत वादियों का आनंद लेते देखा जा रहा है बर्फ की चादर से पटी घाटी का ये वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है इससे पहले सचिन ने अवंतीपोरा में एक बैट फैक्ट्री का दौरा भी किया, यहां उन्होंने बैट बनाए वाले कारीगरों से बातचीत की इस दौरे पर सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर को साथ देखा गया इसके अलावा सचिन ने सूर्य मंदिर मट्टन के लिए रवाना हो गए और वहां माथा टेका