अमर उजाला
Mon, 26 June 2023
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं
वह फिलहाल परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए केन्या के दौरे पर हैं
सचिन ने इस दौरान पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ जंगल सफारी का भी आनंद लिया
इसकी तस्वीरें सचिन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- फैमिलि फन, अंडर द मसाई मारा सन!
मसाई मारा केन्या में स्थित है, जहां एक नेशनल पार्क भी है। यह जगह अफ्रीकन सफारी के लिये प्रसिद्ध है।
मसाई मारा में जेब्रा, हिरण, चिंकारा, हाथी, चीता आदि जानवर पाए जाते हैं। इस नेशनल पार्क को शेरों का देश भी कहा जाता है।
यहां 1500 वर्ग किमी क्षेत्र में 500 शेर तकरीबन 20 झुंडों में रहते हैं। सचिन ने साथ ही चीता, जिराफ, ऑस्ट्रिच और शेर की तस्वीरें भी साझा कीं
जानिए क्यों फटते हैं बादल, ज्यादातर पहाड़ों पर ही क्यों होती है ये घटना?