रतन टाटा के किन विचारों ने जीत लिया था सचिन का दिल? मुलाकात के बाद खुद किया था खुलासा

अमर उजाला

Wed, 9 October 2024

Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मई, 2024 में रतन टाटा से मुलाकात की थी।

Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram
इस खास मुलाकात की कुछ झलकियां मास्टर-ब्लास्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा भी की थीं।
Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

इस दौरान पूर्व बल्लेबाज ने उन बातों का खुलासा किया था, जिनसे वह रतन टाटा से काफी प्रेरित हुए थे।

Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

सचिन ने लिखा- पिछला रविवार यादगार था, क्योंकि मुझे मिस्टर टाटा के साथ समय बिताने का अवसर मिला।

Image Credit : एक्स/रतन टाटा
सचिन ने लिखा- हमने ऑटोमोबाइल के प्रति हमारे प्रेम, समाज के लिए कुछ करने की हमारी प्रतिबद्धता, वन्यजीव संरक्षण को लेकर जुनून और हमारे प्यारे दोस्तों के प्रति स्नेह के बारे में कहानियां साझा कीं।
Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram
सचिन ने लिखा- इस तरह की बातचीत अमूल्य हैं और हमें उस खुशी और प्रभाव की याद दिलाती है जो हमारे जुनून हमारे जीवन में ला सकते हैं। यह एक ऐसा दिन है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।
Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram

बता दें कि बुधवार को देर रात रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Image Credit : एक्स/रतन टाटा

तस्वीरों में देखें रतन टाटा का जीवन

एक्स/रतन टाटा
Read Now