पंत की पारी देखकर गदगद हुए मास्टर ब्लास्टर, स्ट्राइक रेट को लेकर जमकर सराहा

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : X

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत की पारी देखकर काफी खुश हो उठे

Image Credit : PTI

सिडनी में पंत ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी और इस सीरीज में पहली बार वह अपने पुराने रंग में नजर आए

Image Credit : Screen Grab

पंत ने इसी कड़ी में 50 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया

Image Credit : BCCI

पंत 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक है

Image Credit : BCCI

सचिन ने पंत की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, ऐसी पिच पर जहां ज्यादातर बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 50 या इससे कम है, वहां पंत का स्ट्राइक रेट 184 रहा जो वाकई शानदार है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली ही गेंद से परेशान किया। पंत को बल्लेबाजी करते देखना हमेशा आनंदित होता, वाकई प्रभावी पारी 

Image Credit : twitter

पंत की शानदार पारी के दम पर भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी

Image Credit : BCCI

टेस्ट में भविष्य को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा?

ICC
Read Now