अमर उजाला
Sat, 28 October 2023
विश्व कप 2023 के 26वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया
केशव महाराज ने अफ्रीकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भले ही 21 गेंद में नाबाद सात रन बनाए, लेकिन जिस परिस्थिति में बनाए वह काफी मायने रखता है
आखिरी के कुछ विकेट बचे होने पर महाराज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। महाराज शम्सी से सीनियर थे और साथ ही पहले भी उन्होंने बल्लेबाजी से कई मैच जिताए थे
महाराज ने इस दबाव में खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया और चौका लगाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई
मैच के बाद केशव महाराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'भगवान में मुझे विश्वास है। मेरी टीम ने क्या शानदार क्रिकेट खेला और विशेष परिणाम दिया है
महाराज ने लिखा- शम्सी और मार्करम के प्रदर्शन को देखना शानदार लगा। जय श्री हनुमान
महाराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही महाराज के बल्ले पर लिखे 'ऊँ' की भी खूब तारीफ हो रही है
जानिए क्या हैं भारतीय खिलाड़ियों के उपनाम