अमर उजाला
Fri, 21 June 2024
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मोहम्मद शमी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी कर सकते हैं
सानिया मिर्जा ने कुछ महीने पहले अपने पति शोएब मलिक से अलग होने की पुष्टि की थी, जबकि शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो चुके हैं
सानिया अब पेशेवर टेनिस से संन्यास ले चुकी हैं, जबकि शमी पिछले साल हुए वनडे विश्व कप के बाद से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं
अफवाहों के बीच सानिया के पिता इमरान ने एक साक्षात्कार में बताया कि ये खबरें फर्जी हैं और सानिया शमी से मिली भी नहीं हैं
शमी फिलहाल चोट के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत रहे हैं और उन्होंने इस अफवाहों पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है
सानिया मिर्जा फिलहाल हज यात्रा पर हैं। वह हाल ही में फ्रेंच ओपन के दौरान विशेषज्ञ के तौर पर कमेंट्री करती नजर आई थीं
तस्वीर में छिपा है बंदर, 9 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज