अमर उजाला
Mon, 3 June 2024
नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रंपेलमैन ने ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच में शानदार प्रदर्शन किया
ट्रंपेलमैन ने ओमान के खिलाफ कुल चार विकेट झटके। ट्रंपेलमैन ने पहले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर विकेट लिए
ट्रंपेलमैन ने पावरप्ले में कुल तीन विकेट लिए और वह टी20 विश्व कप में शुरुआती छह ओवर में दो बार तीन से अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए
ट्रंपेलमैन से पहले श्रीलंका के एंजेले मैथ्यूज भी 2009 और 2014 टी20 विश्व कप में पावरप्ले में तीन से अधिक विकेट ले चुके हैं
नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके डिर्क नानेस ने 2010 टी20 विश्व कप में दो बार यह कारनामा किया था
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2014 और 2022 टी20 विश्व कप में पावरप्ले में तीन से अधिक विकेट लिए थे
IND vs PAK मैच से पहले बाबर आजम ने की सुनील गावस्कर से मुलाकात, देखें वीडियो