अमर उजाला
Sun, 7 April 2024
रोमारियो शेफर्ड मुंबई बनाम दिल्ली मैच के असली हीरो साबित हुए उन्होंने 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली
इनमें आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में एनरिक नॉर्त्जे की छह गेंदों में 32 रन शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए।
शेफर्ड ने इस दौरान 390 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 10 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।
इस मामले में दूसरे नंबर 373.33 के स्ट्राइक रेट के साथ पैट कमिंस और तीसरे नंबर पर 372.72 के स्ट्राइक रेट के साथ एबी डिविलियर्स हैं। चौथे नंबर पर आंद्रे रसेल और पांचवें नंबर पर क्रिस गेल हैं।
वहीं, आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 30 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शेफर्ड का स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे ज्यादा है। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बना सकी
इस मामले में क्रिस मॉरिस शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ नौ गेंद में 38 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 422.2 का रहा था।
बुमराह किसी एक टीम के लिए 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज, देखें लिस्ट