शेफर्ड का आईपीएल में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट, गेल-डिविलियर्स को पछाड़ा

अमर उजाला

Sun, 7 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

रोमारियो शेफर्ड मुंबई बनाम दिल्ली मैच के असली हीरो साबित हुए उन्होंने 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

इनमें आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर में एनरिक नॉर्त्जे की छह गेंदों में 32 रन शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए। 

Image Credit : IPL/BCCI

शेफर्ड ने इस दौरान 390 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 10 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

इस मामले में दूसरे नंबर 373.33 के स्ट्राइक रेट के साथ पैट कमिंस और तीसरे नंबर पर 372.72 के स्ट्राइक रेट के साथ एबी डिविलियर्स हैं। चौथे नंबर पर आंद्रे रसेल और पांचवें नंबर पर क्रिस गेल हैं। 

Image Credit : IPL/BCCI

वहीं, आईपीएल की किसी एक पारी में कम से कम 30 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शेफर्ड का स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे ज्यादा है। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बना सकी

Image Credit : IPL/BCCI

इस मामले में क्रिस मॉरिस शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ नौ गेंद में 38 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 422.2 का रहा था।

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल की एक पारी में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट
Romario Shepherd, best strike rate, in IPL, Chris Gayle, AB De Villiers, IPL 2024, MI vs DC

  • 390.00 - रोमारियो शेफर्ड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024*
  • 373.33 - पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस, 2022
  • 372.72 - एबी डिविलियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, 2015
  • 369.23 - आंद्रे रसेल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2019
  • 350.00 - क्रिस गेल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2015

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल की एक पारी में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट 
Romario Shepherd, best strike rate, in IPL, Chris Gayle, AB De Villiers, IPL 2024, MI vs DC

  • 422.2 - क्रिस मॉरिस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, 2017
  • 390.00 - रोमारियो शेफर्ड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024*
  • 387.5 - एबी डिविलियर्स बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
  • 375.0 - दिनेश कार्तिक बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2022
  • 373.33 - पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस, 2022

Image Credit : IPL/BCCI

बुमराह किसी एक टीम के लिए 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज, देखें लिस्ट

IPL/BCCI
Read Now