अमर उजाला
Sun, 7 April 2024
मुंबई इंडियंस के शेफर्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए
रोमारियो शेफर्ड ने 20वां ओवर डालने आए तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे के ओवर से 32 रन जुटाए
शेफर्ड ने नॉर्त्जे के इस ओवर में चार छक्के और दो चौके लगाए
शेफर्ड आईपीएल के इस सीजन में अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बन गए हैं
शेफर्ड की इस तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा
आईपीएल के किसी मैच की एक पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है
जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ 2021 में हर्षल पटेल के ओवर से 36 रन बटोरे थे
तीसरे नंबर पर केकेआर के रिंकू सिंह हैं जिन्होंने पिछले साल गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में 30 रन बनाए थे
रोहित ने बताया किन दो खिलाड़ियों के साथ शेयर नहीं करेंगे रूम