अमर उजाला
Mon, 8 April 2024
रविवार को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की अपनी पहली जीत हासिल की
हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया, यह मुंबई की टी20 क्रिकेट में पहली जीत है
इस मैच में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई, दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई
रोहित ने 27 गेंदों का सामना किया और 49 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, ईशान किशन ने 42 रन बनाए
हिटमैन को उनकी दमदार पारी के लिए मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में सम्मानित किया गया, जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर साझा किया
This browser does not support the video element.
रोहित शर्मा ने अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच दी, जिसमें उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह हमारी तरफ से शानदार बैटिंग प्रदर्शन था। यह कुछ ऐसा था, जो हम पहले मैच से ही चाहते थे। बैटिंग कोच मार्क बाउचर और कप्तान हमसे यही चाहते हैं'
सूर्य ग्रहण के दौरान अंतरिक्ष में होने जा रही यह अनोखी घटना