अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
बारबाडोस में तूफान की वजह से चार दिन फंसे रहने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को भारत लौट आई
सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा की सेना का जोरदार स्वागत हुआ
इसके बाद पूरी टीम ने पीएम मोदी से मुलाकात की और मुंबई के लिए दोपहर दो बजे रवाना हो गई
बीसीसीआई ने भारतीय टीम की इस जीत को यादगार बनाने के लिए विजय परेड का आयोजन किया। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम रखा गया
अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों को ढोल की थापों पर नाचते देखा जा रहा है
टीम इंडिया ने वानखेड़े में लैप ऑफ ऑनर लिया। इस दौरान सभी खिलाड़ी स्टेडियम का चक्कर लगा रहे थे, तभी विराट कोहली और रोहित शर्मा अचानक नाचने लगे
This browser does not support the video element.
रोहित-कोहली को अचानक नाचते देखकर सभी खिलाड़ी मस्ती में डूब गए और थिरकने लगे
बीसीसीआई ने भारतीय टीम को इस जीत के लिए 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी
VIDEO: पेड़ पर चढ़कर विक्ट्री परेड की फोटो ले रहा था शख्स, भारतीय खिलाड़ी डरे