अमर उजाला
Sat, 27 April 2024
मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी है और टीम को दिल्ली कैपिटल्स से भी हार का सामना करना पड़ा है
मुंबई और दिल्ली के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच खेला गया जिसमें दिल्ली ने 10 रन से जीत दर्ज की
इस मैच में रोहित शर्मा बल्ले से ज्यादा प्रभावी नहीं रहे और आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे
रोहित भले ही इस मैच में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया
रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 35 मैचों में 1034 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने इस टीम के खिलाफ 28 मैचों में 1030 रन बनाए हैं
तीसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 23 मैचों में 858 रन बनाए हैं
रॉबिन उथप्पा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 28 मैचों में 740 रन बनाए हैं
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली के खिलाफ 33 मैचों में 709 रन बना चुके हैं
धनश्री के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाई सनसनी, खूबसूरत अदाओं से उड़ाए फैंस के होश