अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
भारत के कप्तान रोहित शर्मा को स्लिप में सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक माना जाता है
मंगलवार को जब भारत सुपर 4 मैच में श्रीलंका से भिड़ा तो रोहित के कैच लेने की बेहतरीन स्ट्रैटजी टीम के काम आई
श्रीलंकाई टीम ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा ली, लेकिन टीम इंडिया 41 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही
हालांकि, मैच में कुछ वक्त ऐसे भी आए, जब लगा कि श्रीलंकाई टीम मैच निकाल ले जाएगी। पहले असलंका और समरविक्रमा के बीच 43 रन की साझेदारी हुई
इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान दासुन शनाका और धनंजय डिसिल्वा आए। दोनों बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज हैं
हालांकि, रवींद्र जडेजा की एक गेंद पर रोहित शर्मा के स्लिप में बेहतरीन कैच ने शनाका को पवेलियन भेज दिया
इसके बाद विराट कोहली ने कप्तान के साथ जिस तरह का जश्न मनाया, उसे देखकर विकेट की अहमियत समझी जा सकती है
शनाका का विकेट गिरने पर उनके एनिमेटेड सेलिब्रेशन ने फैंस का दिल जीत लिया, इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है
जब रोहित ने स्लिप में शनाका का कैच शानदार डाइव लगाकर लपका, तो कोहली अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने भारत के कप्तान को जोर से गले लगा लिया
इसे फैंस मोमेंट ऑफ द डे और मोमेंट ऑफ द मैच भी बुला रहे हैं। 214 रन को चेज करते हुए श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई
सोता दिखा चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर, सामने आई तस्वीर