अमर उजाला
Mon, 30 October 2023
भारत ने विश्व कप 2023 में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है
भारत की यह लगातार छठी जीत रही और उसके 12 अंक हो गए हैं। अब भारत का अगला मुकाबला दो नवंबर को श्रीलंका से है
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान टीम के दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच गजब की बॉन्डिंग देखी गई
कोहली जहां रोहित को सलाह देते देखे गए, वहीं दोनों ने साथ में विकेट मिलने पर गले लगकर जश्न भी मनाया
This browser does not support the video element.
इसका वीडियो भी सामने आया है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर किया है। रोहित इस फ्रेंचाइजी के कप्तान हैं। कैप्शन में एमआई ने लिखा- इंडिया के अनमोल रत्न
एक और मैच जीतने पर टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। श्रीलंका के बाद उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड से है
Video: सुरेश रैना के गले लगे विराट कोहली