अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (11 अक्तूबर) को वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया
रोहित ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली
रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए, उन्होंने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए
रोहित वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए
रोहित ने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया
रोहित के नाम सात शतक हो गए, तेंदुलकर ने छह शतक लगाए थे
सचिन के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का नाम है, उन्होंने पांच शतक लगाए थे
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम भी विश्व कप में पांच शतक हैं
डेविड वॉर्नर, सौरव गांगुली, एबी डिविलियर्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने के नाम चार-चार शतक हैं
क्या आपके पास हैं तेज नजरें, तो तस्वीर में छिपे तोता को 7 सेकंड में ढूंढें