अमर उजाला
Wed, 6 September 2023
एशिया कप 2023 में भारतीय टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब उसे 10 सितंबर को पाकिस्तान, 12 को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ना है
इन मैचों से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के एक खास आंकड़े ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं
इस आंकड़े को देख कर कहा जा सकता है कि इस बार टीम इंडिया खिताब जीत सकती है
एशिया कप के इतिहास में रोहित शर्मा अब तक सबसे ज़्यादा जीत का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित इस टूर्नामेंट में अब तक 24 जीत का हिस्सा रहे हैं
लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महिला जयवर्धने मौजूद हैं जो टूर्नामेंट में 20 जीत का हिस्सा रहे हैं
इस तस्वीर में है एक किताब, क्या आपको आई नजर?