विश्व कप में मिली हार पर छलका रोहित शर्मा का दर्द, जानें क्या कहा

अमर उजाला

Sun, 7 April 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार ने हर किसी को दुखी कर दिया था
 

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर, 2023 को विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था, इस मैच में पैट कमिंस की टीम ने रोहित की सेना को छह विकेट हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था
 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने नौ मैच खेले थे, भारत ने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। हालांकि, टीम को फाइनल मुकबले में करारी शिकस्त मिली थी

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत की हार पर अब रोहित शर्मा ने चर्चा की। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बताया कि वह काफी भावुक हो गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने कहा, "जब फाइनल मैच स्टार्ट हुआ...हमने शुरुआत अच्छी की। शुभमन गिल जल्दी आउट हो गया था, लेकिन उसके बाद विराट और मेरा थोड़ा सा एक पार्ट्नरशिप हो गया था, तो कॉन्फिडेंस था कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकेंगे,पर फाइनल में जब आप खेलते हो, बड़े मैच में... रन लगा दोगे बोर्ड पे तो सामने वालों के ऊपर प्रैशर होगी चाहे हो 100 रन क्यों ना हो। क्योंकि उसको बनाना ही वो रन और प्रैशर में कोई भी टीम फिसल सकती है, लेकिन उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। ऑस्ट्रेलिया ने... उनका बड़ा पार्ट्नरशिप भी हो गया था"

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित ने फैंस को धन्यवाद दिया जिन्होंने भारत की हार के बावजूद टीम इंडिया का समर्थन किया। कप्तान ने आगे कहा, "फैंस ने हमें सपोर्ट किया, उसके लिए धन्यवाद" 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

T20 WC में खेलेंगे ऋषभ पंत? पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, जानें

IPL/BCCI/Social Media
Read Now