अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
मुंबई इंडियंस की आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ खिलाड़ी जोश में आ गए हैं
सोशल मीडिया पर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बस चलाते देखा जा रहा है
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हिटमैन मस्ती के अंदाज में दिखे, उन्होंने ड्राइवर को हटाकर बस की स्टेयरिंग संभाल ली
उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है
आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते देखा जा रहा है
स्टार ऑलराउंडर के नेतृत्व में पांच बार की विजेता टीम ने अब तक दो मुकाबले जीते हैं, अब टीम की नजर सीएसके के खिलाफ मैच पर है
सफारी में भजिया बनाते दिखे सचिन, बारिश में लिया जायके का मजा, देखें वीडियो