अमर उजाला
Wed, 13 December 2023
भारत के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। विश्व कप में हार के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है
हालांकि, अब उन्होंने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। हिटमैन दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे
बुधवार को हिटमैन की शादी के आठ साल पूरे हो गए। उन्होंने 13 दिसंबर 2015 को रितिका से शादी की थी। रोहित ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी की सबसे बेहतरीन साझेदारी। फिंगर्स क्रॉस्ड
मुंबई के एक होटल में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी। इसमें क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था
रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर रही हैं और खिलाड़ियों के ब्रांड एंडोर्समेंट और किसी ब्रांड से कॉन्ट्रैक्ट समेत अन्य मामलों को देखती हैं
रोहित से शादी के बाद वह सिर्फ रोहित को ही मैनेज करती हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक एड शूट के दौरान मुलाकात से हुई थी
रोहित जब पहली बार रितिका से मिले थे तो दोनों के बीच कुछ अच्छे से बात नहीं हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ा
आईपीएल के दौरान रोहित ने रितिका को प्रपोज किया था, जब वह मुंबई में थे। रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स ग्राउंड ले गए थे, जहां उनके क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत हुई थी
उस खास जगह पर हिटमैन ने अपने जीवन के सबसे खास शख्स को प्रपोज किया और रितिका खुद को हां कहने से नहीं रोक सकीं थीं। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है
धरती पर मौजूद है 'एलियन आइलैंड', जहां दिखता है दूसरी दुनिया जैसा नजारा!