अमर उजाला
Thu, 24 August 2023
एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होने जा रहा है
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी
भारतीय टीम चार साल बाद वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी
पिछली बार दोनों 2019 विश्व कप में दोनों के बीच मैच हुआ था, तब रोहित शर्मा ने 140 रन की शानदार पारी खेली थी
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो वनडे में शतकीय पारी खेली है
2019 विश्व कप से पहले रोहित ने 2018 में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली तीन पारियों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 50 रन का आंकड़ा पार किया है
2018 एशिया कप में रोहित ने एक 52 रन की पारी भी खेली थी
रोहित ने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 16 पारियों में 51.42 की औसत से 720 रन बनाए हैं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय, देखें लिस्ट