अमर उजाला
Thu, 3 October 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद वह कैसा महसूस कर रहे थे, उस भावना का खुलासा किया है।
रोहित ने अपने खास अंदाज में कहा 'जान में जान आई' जिसका मतलब है कि उन्हें 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल जीतने के साथ ही अपना जीवन वापस मिल गया।
जब हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में 16 रनों का बचाव किया तो मैदान पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
भावुक रोहित मैदान पर लेट गए और उनके साथियों ने जश्न मनाने के लिए उन्हें घेर लिया। भावुक रोहित ने हार्दिक पांड्या को भी कंधे पर उठा लिया था और उन्हें गाल पर किस लेते भी दिखे थे
रोहित ने गुजरात में एक क्रिकेट एकेडमी के उद्घाटन के मौके पर कहा, 'हमारा मुख्य लक्ष्य विश्व कप जीतना था। एक बार जब हम विश्व कप जीत गए, तो ऐसा लगा कि मुझे एक बार फिर से अपना जीवन वापस मिल गया है।
रोहित ने कहा, 'मैं अब आपके सामने हूं, इस नई अकादमी का उद्घाटन कर रहा हूं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि अगला शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह यहीं से निकलेंगे।'
आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार टी20 विश्व कप 2024 की जीत के साथ समाप्त हुआ।
कानपुर टेस्ट के बाद कोहली ने फिर जीता दिल, शाकिब को उपहार में दिया बल्ला