अमर उजाला
Thu, 23 January 2025
रेड बॉल क्रिकेट में रोहित का खराब फॉर्म जारी है। गुरुवार को रणजी ट्रॉफी के मैच में भी वह सस्ते में निपट गए।
जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए ओपनिंग करते हुए रोहित 19 गेंद में तीन रन बनाकर कैच आउट हुए।
उमर नजीर के ओवर में शॉर्ट बॉल को लेग साइड में खेलने के प्रयास में गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी हिस्सा छुआ और पारस डोगरा ने उनका कैच पकड़ा
आउट होने के बाद रोहित काफी निराश दिखे। इतना ही नहीं, फैंस भी रोहित के आउट होने के बाद स्टेडियम छोड़कर जाते दिखे
रोहित शर्मा अब रेड बॉल क्रिकेट में पिछली 10 पारियों में 20 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे हैं।
This browser does not support the video element.
उनकी पारियां इस प्रकार हैं- 3 (रणजी में), 9, 3, 10, 6, 3, 11, 18, 8, 0
This browser does not support the video element.
रोहित के आउट होने से सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस रोहित पर निशाना साध रहे हैं। फैंस के स्टेडियम छोड़कर जाने का भी वीडियो सामने आया है
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल