अमर उजाला
Fri, 11 October 2024
हाल ही में कार दुर्घटना में घायल होने वाले युवा बल्लेबाज मुशीर खान से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुलाकात की।
दलीप ट्रॉफी 2024 के दौरान 181 रन बनाने के बाद सनसनीखेज छाप छोड़ने वाले मुशीर को 28 सितंबर को कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह कार में अपने पिता के साथ बैठे हुए थे।
इसकी वजह से मुशीर को मुंबई और शेष भारत के बीच ईरानी कप खेल के साथ-साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले दो राउंड से बाहर होना पड़ा।
हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तीन मैचों की सीरीज से पहले रोहित और मुशीर ने मुलाकात की।
भारतीय खिलाड़ी और मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें रोहित मुशीर और उनके पिता नौशाद खान के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में मुशीर को गर्दन के चारों ओर एक पट्टी के साथ देखा जा सकता है। उनकी गर्दन में फ्रैक्चर हुआ था। कार कथित तौर पर एक डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई।
तस्वीर में 333 की भीड़ में छिपा है 363, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं