दूसरे वनडे में रोहित के पास सचिन को पीछे छोड़ने का मौका, करना होगा ये काम

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : BCCI
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
Image Credit : BCCI
हालांकि, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के करीब हैं।
Image Credit : PTI
अभी वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष दो में हैं, लेकिन रोहित और सचिन के बीच फासला महज 50 रनों का है। 
Image Credit : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है और रोहित की नजरें इस मैच में सीरीज जीतने के साथ ही बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन करने की होगी। 
Image Credit : PTI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन 346 मैचों में 15335 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। 
Image Credit : PTI/Sachin Tendulkar Instagram
वहीं, 37 साल के रोहित ने अबतक ओपनर के तौर पर 342 मैचों में 45.22 के औसत से 15285 रन बनाए हैं। 
Image Credit : PTI
इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाए हैं। रोहित के पास अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सचिन को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आने का मौका रहेगा। 
Image Credit : PTI/PCB/Instagram
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित फिलहाल आठवें स्थान पर चल रहे हैं।
Image Credit : BCCI
सनथ जयसूर्या इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि इसके बाद क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, ग्रीम स्मिथ, देसमोंड हेन्स, सहवाग और तेंदुलकर का नंबर आता है। 
Image Credit : X

'बचपन में मैं चल नहीं सकता था, फिर...', शोएब अख्तर की भावुक कर देने वाली कहानी

Twitter
Read Now