अमर उजाला
Fri, 20 October 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को गलत कारणों से सुर्खियों में रहे जब पुणे-मुंबई राजमार्ग पर दो बार तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए उन पर जुर्माना लगाए जाने की खबरें सामने आईं
रोहित बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच से पहले मुंबई से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जा रहे थे
पुलिस ने पुष्टि की कि रोहित को राजमार्ग पर 105 किमी प्रति घंटे और 117 किमी प्रति घंटे की गति से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था, जबकि गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे की है
रोहित पर कुल 4,000 रुपये (दोनों मौकों पर दो-दो हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने गुरुवार को जुर्माना भर दिया
पुलिस ने कहा, ''तेज गति से वाहन चलाने का उल्लंघन 17 अक्तूबर को हुआ और नियम के अनुसार कार्रवाई की गई
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहित 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, लेकिन यह सच नहीं है
आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, उस एक्सप्रेसवे पर भारतीय कप्तान ने जिस अधिकतम गति को छुआ, वह वास्तव में 117 किमी प्रति घंटे की थी
उनकी लग्जरी कार एक्सप्रेसवे के दोनों लेन पर लगे ऑटो कैमरों में कैद हो गई। कार को दो अलग-अलग मौकों पर निर्धारित गति सीमा से अधिक पर कैप्चर किया गया था
वनडे विश्व कप में वॉर्नर-मार्श ने तोड़े कई रिकॉर्ड