अमर उजाला
Sat, 11 March 2023
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाए
रोहित ने 58 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए, भारतीय कप्तान के बल्ले से एक छक्का भी निकला
मैथ्यू कुहनेमैन की गेंद पर आउट होने से पहले रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की
रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे कर लिए, वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय हैं
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 664 मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने 34,357 रन बनाए
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 494 मैचों में 25,106 रन बनाए हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने 504 मैचों में 24,064 रन बनाए थे
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 421 मैच में 18,433 रन बनाए थे
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 535 मैच खेले, उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 17,092 रन बनाए
भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 438 मैच खेले हैं, इस दौरान 17,014 रन बनाए
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज