अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया
मुंबई के लिए इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया
रोहित ने 37 गेंद पर 56 रन बनाए, उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया
रोहित का आईपीएल में यह 42वां अर्धशतक है
रोहित ने इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पांच हजार रन भी पूरे किए
मुंबई के रोहित के 192 पारियों में 5022 रन हो गए
रोहित मुंबई के लिए आईपीएल में पांच हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए
रोहित ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए
रोहित टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के बाद 11 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं
रोहित 11 हजार से ज्यादा टी20 रन बनाने वाले दुनिया सातवें बल्लेबाज हैं
कोहली के नाम से फिर चिढ़े गंभीर, फैंस को किया यह इशारा; Video