अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
भारत को विश्व विजेता का खिताब जिताकर कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को स्वदेश लौटे तो पूरे देश उनके स्वागत में खुशी से झूम उठा
पहले उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया, बाद में मुंबई की जनता ने गले लगाया
भारतीय टीम की विजय परेड के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं
इन्हीं में से एक वीडियो हिटमैन के घर का है, जहां उनके भाई और दोस्तों को उनका ग्रैंड वेलकम करते देखा जा सकता है
वीडियो में देखा जा सकता है कैसे रोहित के घर पहुंचते ही उनके सभी दोस्त एक लाइन में खड़े होकर उन्हें ग्रैंड सैल्यूट करते हैं
This browser does not support the video element.
रोहित के दोस्त यहीं नहीं रुकते, वह उन्हें कंधे पर उठा लेते हैं और नाचने लगते हैं
विश्व कप ट्रॉफी लेकर बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे रोहित शर्मा