अमर उजाला
Wed, 11 October 2023
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार (11 अक्तूबर) को वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया
रोहित ने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली
रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए, उन्होंने 84 गेंद की पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया
रोहित शर्मा भारत के लिए विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए
रोहित ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था
भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं
सहवाग ने 2007 विश्व कप में बरमुडा के खिलाफ 81 गेंद पर शतक पूरा किया था
विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी, शीर्ष पर रोहित शर्मा