अमर उजाला
Sat, 16 September 2023
भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे
मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेली है, उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन बनाए थे
क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाए थे
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा स्कोर फखर जमान ने बनाया है, उन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 210 रन बनाए थे
जिम्बाब्वे के लिए चार्ल्स कोवेंट्री ने सबसे बड़ी पारी खेली है, उन्होंने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 194 रन बनाए थे
सनथ जयसूर्या ने साल 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन बनाए थे, श्रीलंका के लिए किसी बल्लेबाज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है
गैरी कर्स्टन ने 1996 में यूएई के खिलाफ नाबाद 188 रन बनाए थे, दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी बल्लेबाज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है
ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉटसन ने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 185 रन की पारी खेली थी
बेन स्टोक्स ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए, इंग्लैंड के लिए वनडे में किसी बल्लेबाज की यह सबसे बड़ी पारी है
पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेली है, उन्होंने 2010 में कनाडा के खिलाफ 177 रन बनाए थे
लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए 176 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है, उन्होंने 2020 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था
इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 162 रन की पारी खेली थी
नीदरलैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्ले बैरेसी के नाम दर्ज है, उन्होंने 2014 में केन्या के खिलाफ 137 रन बनाए थे
कुमार संगकारा ने इन दो टीमों को बताया विश्व कप का दावेदार