अमर उजाला
Sun, 10 September 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में शानदार बल्लेबाजी की
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (10 सितंबर) रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए
रोहित ने अपने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया, वह ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं
भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी बनाया
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
शुभमन गिल ने भी अर्धशतक लगाया, वह 52 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए
शायद कभी नहीं टूटेंगे क्रिकेट जगत के ये रिकॉर्ड