अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 101 गेंद की पारी में 87 रन बनाए, इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए
रोहित ने अपनी शानदार पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली
रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 हजार रन पूरे हो गए, वह सबसे तेज 18 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 13वें बल्लेबाज हैं
रोहित ने 52 टेस्ट मैचों में 3677 रन, 257 वनडे में 10510 रन और 148 टी20 में 3853 रन बनाए हैं
इस तरह हिटमैन के 457 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 18040 रन हो गए हैं
रोहित शर्मा 18 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए
टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं
सचिन तेंदुलकर के 664 मैचों में 34357 रन हैं
दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, उन्होंने 513 मैचों में 26121 रन बनाए हैं
मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के 509 मैचों में 24208 रन हैं
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 424 मैचों में 18575 रन हैं
जीनियस हैं तो तस्वीर में कप को खोजकर दिखाइए