धोनी को पीछे छोड़ रोहित बने भारत के सबसे कामयाब टी20 कप्तान, देखें

अमर उजाला

Thu, 6 June 2024

Image Credit : ICC/T20 World Cup

टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने आयरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है। 97 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 12.2 ओवर में हासिल कर लिया
 

Image Credit : ICC/T20 World Cup

कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए

Image Credit : ICC/T20 World Cup



रोहित शर्मा ने कप्तानी में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ भारत के सबसे कामयाब टी20 कप्तान बन गए हैं

Image Credit : ICC/T20 World Cup

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 में 55 मैचों में से 42 में जीत हासिल की है। 12 मैच भारत ने गंवाए और एक मैच टाई रहा

Image Credit : ICC/T20 World Cup

वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 में से 41 टी20 मैच जीते थे। 28 में टीम इंडिया को हार मिली थी। एक मैच टाई रहा और दो का कोई नतीजा नहीं निकला था
 

Image Credit : ICC/T20 World Cup

इसके अलावा विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 50 में से 30 मैच जीते थे। 16 में टीम इंडिया को हार मिली थी। दो मैच टाई रहे
 

Image Credit : ICC/T20 World Cup

रोहित ने  36 गेंद में अपना 30वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक भी पूरा कर लिया। 2012 से 2022 के पिछले पांच विश्वकप में विराट कोहली अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे, लेकिन इस बार यह उपलब्धि रोहित शर्मा ने अर्जित की

Image Credit : ICC/T20 World Cup

रोहित ने पारी के दौरान तीन छक्के लगाए। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के भी पूरे कर लिए। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मुकाम छूने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए

Image Credit : ICC/T20 World Cup

टी20 विश्व कप में दूसरा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बना भारत, देखें लिस्ट

Social Media
Read Now