अमर उजाला
Sun, 14 January 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इंदौर में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरकर इतिहास रच दिया
रोहित शर्मा 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए
रोहित ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से 14 महीने के बाद रोहित ने टी20 टीम में वापसी की है
रोहित के बाद टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, स्टर्लिंग ने 134 मैच खेले हैं
तीसरे स्थान पर आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल हैं, उन्होंने 128 मुकाबलों में हिस्सा लिया है
पाकिस्तान के शोएब मलिक 124 मैच के साथ चौथे स्थान पर हैं
न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं
भारत के विराट कोहली ने 116 टी20 मैच खेले हैं और वह 10वें पायदान पर हैं
Video: मकर संक्रांति पर रवींद्र-रिवाबा जडेजा की पतंगबाजी