अमर उजाला
Thu, 15 February 2024
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने राजकोट में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने 157 गेंद पर टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट में एक वक्त भारतीय टीम ने 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 204 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
वह तीसरे सत्र में 196 गेंद में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्क वुड ने पवेलियन भेजा। इस पारी से उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी
रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है
रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 593 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस सात छक्के पीछे हैं
रोहित ने तीनों प्रारूप को मिलाकर सबसे ज्यादा रन के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 18575 रन बनाए थे। रोहित इससे आगे निकल चुके हैं।
हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद चौथे स्थान पर हैं
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के मामले में भी चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके नाम 4606 रन हैं।
इस मामले में रोहित ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन के नाम 4508 रन थे। विराट कोहली (12,883 रन) इस लिस्ट में शीर्ष पर, धोनी (11,207 रन) दूसरे और अजहरुद्दीन (8095 रन) तीसरे नंबर पर हैं
कश्मीर की रोमाना से सरफराज खान को पहली नजर में हुआ था प्यार, जानें लव स्टोरी