अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
इस मैच में मैदान पर उतरते ही कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
यह रोहित का बतौर कप्तान 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच (तीनों प्रारूप यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर) है
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए
रोहित से पहले महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं
ओवरऑल रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के 50वें खिलाड़ी बने
धोनी 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के साथ शीर्ष पर हैं
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 221 मैचों में कप्तानी की थी
विराट कोहली ने भारत के लिए 213 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की
सौरव गांगुली ने 195, कपिल ने 108 और द्रविड़ ने 104 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी
क्या सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण देखने से भी आंखों को हो सकता है नुकसान?