अमर उजाला
Thu, 7 March 2024
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से धर्मशाला में खेला जा रहा है
रोहित शर्मा एंड कंपनी इस सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। अब टीम की नजर पांचवें टेस्ट पर है। आज इस मुकाबले का पहला दिन है
इस मैच के 26वें ओवर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह ओवर कुलदीप यादव फेंक रहे थे
ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्राउली कैच आउट थे, लेकिन टीम इंडिया ने इस पर डीआरएस नहीं लिया जबकि सरफराज खान और शुभमन गिल ने आउट की पुष्टि की
This browser does not support the video element.
बता दें कि रोहित शर्मा ने सरफराज और गिल की बात मानने की बजाए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की बात मानी। हालांकि, अल्ट्राएज में दिखा कि क्राउली आउट थे
ऐसे में अगर रोहित शर्मा ने जुरेल की बात न मानी होती तो क्राउली को आउट करार दिया जाता। हालांकि, क्राउली कुछ देर बाक कुलदीप का शिकार बने
मौसम बदलने पर क्यों महसूस होता है शरीर में दर्द और आलस?