अमर उजाला
Sat, 19 July 2025
आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाहों के बीच बीते कुछ दिनों से ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि दोनों लंदन में क्वालिटी वक्त गुजार रहे हैं। ऐसी अफवाहें दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरू हुईं।
नेटिजन्स ने दावे किए कि दोनों एक ही लोकेशन पर हैं और एक-दूसरे के कैमरामैन बने हुए हैं। इनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। नेटिजन्स का यह दावा सच साबित हुआ है।
महवश ने इस पोस्ट में युजवेंद्र चहल को टैग भी किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से युजवेंद्र चहल लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उसी लोकेशन से आरजे महवश भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर कर रही हैं।
तस्वीरों में देखिये स्मृति मंधाना के जन्मदिन का जश्न..